भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनमानस के लिए रानी महल के निकट शीतल जल हेतु सनशाइन प्याऊ का हुआ शुभारम्भ

भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनमानस के लिए रानी महल के निकट शीतल जल हेतु सनशाइन प्याऊ का हुआ शुभारम्भ

Share with
Views : 396
झाँसी - शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  
 सनशाइन क्लब झाँसी के तत्वावधान में डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल की अध्यक्षता , अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य , संस्थापक अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व अजय अग्रवाल के संयोजन में आज रानी महल के निकट शीतल जल हेतु प्याऊ का शुभारंभ कन्या को जल पिला कर किया गया।
     आरम्भ में मुख्य अतिथियों का स्वागत क्लब पदाधिकारियों ने किया। तत्पश्चात उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने यह जानकारी दी कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए झाँसी के व्यस्त स्थानों कचहरी चौराहे , जेल चौराहे , बी के डी चौराहे  एवम बड़ा गांव गेट बाहर भी इसी सप्ताह में शीतल जल वितरण हेतु प्याऊ लगाया जाना निश्चित किया गया है 
     इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय लिखधारी , प्रमोद अग्रवाल मण्डी , विनोद अग्रवाल , अनूप बिन्दल , अजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल , ओम प्रकाश चौपड़ा , गोपाल साहू , मनोज अग्रवाल के साथ अग्रवाल समाज सदर के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    सभी के प्रति आभार संयोजक अजय अग्रवाल ने व्यक्त किया।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले