चित्रा चौराहे पर दद्दा ध्यान चन्द की प्रतिमा का हुआ अनावरण

चित्रा चौराहे पर दद्दा ध्यान चन्द की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Share with
Views : 578
झाँसी - गुरुवार, 29 फरवरी 2024

     संरक्षक सुरेन्द्र राय व टीम के साथ अर्जुन अवॉर्डी अन्तरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यान चन्द के सानिध्य व सदर विधायक रवि शर्मा के आतिथ्य में हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल आदि खेलों के खिलाड़ियों के मध्य मानव विकास संस्थान , सनशाइन क्लब, जिला क्रिकेट एसोसिएश, उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल, पण्डित संतोष कुमार गौड़ व खेल प्रेमियों एवम नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों के बीच आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का चित्रा चौराहे पर अनावरण हुआ।
    आरम्भ में अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर कर्मयोगी संस्था के पदाधिकारियों ने किया तदुपरान्त फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक ने सभी पदाधिकारियों के साथ किया।
प्रतिमा का अनावरण सदर विधायक रवि शर्मा, संरक्षक सुरेन्द्र राय, उपसभापति नगर निगम सुशीला दुबे , उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय पटवारी , मानव विकास संस्थान के राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका , सनशाइन क्लब के संस्थापक सदस्य प्रमोद अग्रवाल , भेल यूनियन के अध्यक्ष उमेश प्रजापति , ब्राह्मण संघ के रवीश त्रिपाठी , गोयनका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा मल्होत्रा , झाँसी खेल के बृजेन्द्र यादव आदि ने अर्जुन अवॉर्डी माननीय अशोक ध्यान चन्द व पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी इंजी.पी एन गुप्ता व सन्तोष गौड़ के सानिध्य में किया गया l
     प्रतिमा अनावरण के अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा ने यह घोषणा कर कहा कि जल्दी ही चित्रा चौराहे को दद्दा ध्यान चन्द चौराहे के नाम से जाना जाएगाl
   इस अवसर पर दिल्ली एन सी आर सेवानिवृत कमांडेंट एस के सिंह, सुबोध खांडेकर, एड अरुण कुमार सिंह , सलीमुद्दीन हॉकी इण्डिया पूर्व सचिव , इशरत हुसैन कोलकोता क्लब , नौबत सिंह यू पी ओपन , इब्राहिम खान यू पी व रेलवे से खेले  अख्तर गार्ड रेलवे , असलम W R कोटा,  पूर्व सचिव सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट अशोक सेन पाली , विनोद अग्रवाल , कुमार बिपिन अग्रवाल , रवि प्रकाश गुप्ता , शैलेन्द्र राय , अमित गुप्ता , अजय राय आदि के अतिरिक्त जन सैलाब उपस्थित रहा।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले