झाँसी में नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय (नए कण्ट्रोल रूम) का महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया उद्घाटन

झाँसी में नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय (नए कण्ट्रोल रूम) का महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया उद्घाटन

Share with
Views : 578
झाँसी - गुरुवार, 29 फरवरी 2024

     दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे रविन्द्र गोयल ने मंडल रेल कार्यालय झाँसी में नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय का फीता काटकर  शुभारम्भ किया । 
शुभारम्भ के पश्चात् महाप्रबंधक ने मंडल नियंत्रण कार्यालय (कण्ट्रोल रूम) का गहन निरीक्षण  किया, इस  दौरान कंट्रोल रूम में उन्होंने सभी खंडो के कण्ट्रोल की कार्य प्रणाली को समझा ।  इसके साथ ही महाप्रबंधक ने रेल संचालन से जुड़े सभी विभागों के नियंत्रण कक्षों में स्टाफ के साथ बात की और उनके ज्ञान को परखा। 
      इसके पश्चात् महाप्रबंधक ने झाँसी मंडल के सभी शाखा अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की और मंडल में चल रहे विकास परियोजनाओं और  कार्यों की समीक्षा की, उन्होंने चल रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा करने हेतु निर्देशित कियाl  इसके बाद उन्होंने यूनियन / एशोसिएसन के साथ बैठक कर कर्मचारियों  के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान पर शाखा अधिकारीयों के साथ चर्चा की, जिससे कर्मचारियों और प्रशासन का सम्बन्ध बेहतर रहे ।
       महाप्रबंधक द्वारा रेल कोच नवीनीकरण कारखाना का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान रेल कोच नवीनीकरण कारखाना (RCNK) के ले आउट और भविष्य  की योजनाओं पर सम्बंधित अधिकारीयों के साथ चर्चा की, इसके उपरांत उन्होंने स्टोर शॉप, व्हील शॉप औए पेंट शॉप को भी देखा साथ ही स्वचालित मशीनरी के कार्य का गहनता के साथ निरीक्षण किया और मरम्मत कारखाना के हेरिटेज पार्क को भी देखा, उन्होंने  स्क्रैप से निर्मित मॉडल की प्रशंसा कीl
    निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा , मुख्यालय से आए मुख्य कारखाना इंजिनियर अतुल कुमार, रेल कोच नवीनीकरण कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक अतुल कन्नौजिया  सहित वैगन मरम्मत कारखाना और CMLR के  मुख्य कारखाना प्रबंधक और अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित रहेl
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले