18 जनवरी को महानगर होगा राममय, झाँसी में निकलेगी रामधुन यात्रा

18 जनवरी को महानगर होगा राममय, झाँसी में निकलेगी रामधुन यात्रा

Share with
Views : 503
झाँसी - मंगलवार 16 जनवरी 2024 

अयोध्या में श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति झांसी द्वारा रामधुन यात्रा का आयोजन किया गया है।

रामधुन यात्रा दिनांक 18 जनवरी 2024 को दोपहर 12:00 बजे मां काली मंदिर बाहर लक्ष्मी गेट से प्रारंभ होकर मुरली मनोहर मंदिर, बड़ा बाजार, मानिक चौक, सराफा बाजार, गंदीगर टपरा, कोतवाली, पंचकुइयां, खंडेराव गेट, आशिक चौराहा से होकर श्री राम जानकी मंदिर पर संपन्न होगी

रामधुन यात्रा संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया कि रामधुन यात्रा झाँसी में विशाल यात्रा होगी। इस यात्रा में लगभग 10-15 हजार राम भक्त झाँसी की सड़कों पर रामधुन गाते हुए निकलेंगे। यात्रा का मुख्य आकर्षण अयोध्या में बने श्री राम मंदिर का मॉडल रथ पर चलेगा एवं बड़े हनुमान जी जो कि हरियाणा हिसार से मंगवाए गए हैं 10 फुट के हनुमान जी यात्रा का आकर्षक होंगे l

यात्रा में सभी मंदिरों के महंत एवं पीठाधीश्वर आगे-आगे चलेंगे। श्री राम मंदिर मॉडल के समीप लगभग 100 पंडित मंत्र उच्चारण के साथ चलेंगे यात्रा में महानगर के सभी परिवारों से बच्चों को बाल हनुमान, सुग्रीव, अंगद के स्वरूप में आमंत्रित किया गया है यह सभी मुगदर गदा लेकर यात्रा में आगे चलेंगे।

रामधुन यात्रा में डीजे पर हमारे गायक रामधुन गाते हुए चलेंगे एवं इस्कॉन मंदिर की टीम पूरी टोली के साथ यात्रा में शामिल होगी। झांसी के सभी मंदिरों की रामधुन टीम वातावरण को राममय बनाएगी।

समिति ने आवहन किया है कि महानगर के सभी परिवारों से एक व्यक्ति इस यात्रा में अवश्य आए और अपने घरों से शंख, घंटा, मंजीरा, ढोलक आदि लेकर आवे।
 
संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया कि 22 जनवरी को सब लोग अयोध्या नहीं जा सकते हैं इसलिए हम 18 जनवरी को रामधुन यात्रा के माध्यम से झाँसी को ही अयोध्या हम सब मिलकर बनाएंगे। रामधुन यात्रा में बाल हनुमान या अन्य स्वरूपों में बच्चों को समिति की ओर से निशुल्क मुगदर प्रदान किए जाएंगे।

पत्रकार वार्ता में अभिषेक सोनकिया, आकाश पाण्डेय, संजीव लाला, रोहित गोटनकर, धीरज मिश्रा, सत्यम महाराज ,पंकज शुक्ला, अमित महाराज पालर, कमल शर्मा, सोंटी नायक, निखिल नायक, सचिन मिश्रा, गौरव भार्गव आदि उपस्थित रहे।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले