श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए झाँसी से पुलिस बल रवाना

झाँसी - मंगलवार 16 जनवरी 2024
झांसी। आने वाली 22.01.2024 को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शांति-व्यवस्था ड्यूटी हेतु जनपद से नामित पुलिस बल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस द्वारा आज पुलिस लाइन झाँसी में ब्रीफिंग के बाद जनपद अयोध्या हेतु रवाना किया गया। जिला झाँसी से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, 03 क्षेत्राधिकारी, सीएफओ झाँसी, 04 निरीक्षक, 02 उप निरीक्षक (महिला), 25 उप निरीक्षक (पुरुष), 15 महिला आरक्षी तथा 70 आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को ड्यूटी हेतु नामित किया गया था, जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा समुचित दिशा-निर्देश देकर रवाना किया गया।