पुलिस ने दबोचा किशोरी की हत्या करने वाले सौतेले चाचा को

झाँसी, रविवार 31 दिसम्बर 2023
झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के गोचीखेड़ा में बीते दिवस झाड़ियों में मिली किशोरी की रक्त रंजित शव के मामले से पुलिस ने आज पर्दाफाश करते हुए किशोरी के सौतेले चाचा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि किशोरी के सौतेले चाचा ने ही दुष्कर्म में असफल होने पर उसकी हत्या करके घटना को छिपाने के लिए शव को पत्थर से कुचल कर फेंक दिया था ।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गुरुवार की शाम शौच जाने को निकली ग्राम पंचायत बबीना के गौचीखेड़ा मुहल्ले की 16 वर्षीय नाबालिग आदिवासी किशोरी रंजना उर्फ छुटकी का शव बस्ती से कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच अर्द्धनग्न अवस्था में कंबल से ढका हुआ मिला था।
पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही हत्यारे को शिकंजे में लेने में सफलता प्राप्त की है l
कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया गौचीखेडा मुहल्ले में रहने वाली आदिवासी 16 वर्षीय किशोरी गुरूवार की शाम लगभग 6.30 बजे घर से शौच क्रिया के लिए निकली थी। काफी समय बाद वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका देर कुछ पता नहीं चल पाया दूसरे दिन फिर उसकी खोज की गई तो बस्ती से लगभग कुछ दूरी पर उसका शव झाड़ियों में कम्बल से ढका हुआ हुआ मिला था। फॉरेन्सिक टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य एकत्रित किए थे।
एसपी सिटि ने बताया कि किशोरी की हत्या करने वाले उसके सौतेले चाचा अनिल (36) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतका के परिजन अपने मकान का निर्माण करा रहे थे, जहाँ वह काम कर रहा था। उसने किशोरी को नहाते हुए देख लिया था, जिसके बाद उसकी नीयत खराब हो गयी थी। शाम को उसने शराब पी रखी थी, तभी उसने देखा कि किशोरी शौच के लिए जा रही थी, तो वह पीछे से चला गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जिसका किशोरी ने विरोध किया जिस पर उसने उसका मुँह और गला दबा दिया था, जिससे उसकी मौत हो गयी थी। इसके बाद उसकी पहचान ख़त्म करने के लिए चेहरे पर पत्थर मारकर चेहरा खराब कर दिया और शव को फेंक दिया l
एसपी सिटि ने बताया कि आरोपी अनिल का मोबाइल फोन चेक किया गया तो मालूम पड़ा कि वह दिन - रात पोर्न फिल्म देखता था साथ ही नशा भी करता था। उसकी पत्नी 5 माह पहले उसे छोड़कर अपने मायके चली गयी थी।
घटना स्थल पर भी मौजूद था आरोपी
पुलिस अधीक्षक सिटी ने बताया कि जब किशोरी की लाश मिली तो पुलिस घटना स्थल पर पहुँची। वहाँ पर आरोपी अनिल मौजूद था। इसके बाद जब उसके परिजन थाने पहुँचे तब भी वह उनके साथ खड़ा था। वह पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और पुलिस से नजरे चुरा था, जिससे पुलिस का शक उस पर गहरा गया था।
दूसरे पिता का पुत्र है आरोपी
मृतका की दादी ने दो शादी की थी। मृतका के दादा का निधन होने के बाद दादी ने दूसरी शादी कर ली थी, जिससे आरोपी अनिल का पैदा हुआ था। सौतेला चाचा होने के बाद भी आरोपी ने नशे की हालत में भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास किया था और असफल होने पर उसकी हत्या कर दीl
किशोरी 3 भाई और 2 बहन थे भाई-बहनों में तीसरे नम्बर की थी।